Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा

महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-30 at 09.49.44_11zon

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार रात करीब 11:30 बजे डीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि महरौली क्षेत्र के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

बताया गया कि डंपर संख्या यूके04 सीबी-1327 मौलिखाल से रुडोली की ओर जा रहा था। चित्तौड़गढ़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना के समय डंपर खाली था।

हादसे में 28 वर्षीय रमेश चंद्र रेखाड़ी पुत्र गोपाल दत्त रेखाड़ी निवासी बासौली, सल्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से देवायल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिले में यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा रहा। इससे पहले हवालबाग विकासखंड के गधोली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इन दोनों घटनाओं में एक ही दिन में तीन लोगों की जान चली गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 मई
Next: बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में कन्या भारती का गठन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.