Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज
  • उत्तरकाशी

विदेशियों को बिना सूचना ठहराने पर दो होटल मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़कोट पुलिस ने दो होटल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोप है कि उन्होंने विदेशी नागरिकों को बिना पुलिस को जानकारी दिए होटल में ठहराया। पुलिस ने बताया कि जानकीचट्टी स्थित होटल गंगाश्री में बीते 16 अप्रैल को एक विदेशी नागरिक ठहरा था जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वहीं खरसाली स्थित होली यमुना रिजॉर्ट में बीते 19 अप्रैल को छह विदेशी नागरिकों को बिना जानकारी दिए ठहराया गया। जांच के बाद 27 मई को दोनों होटल मालिकों के खिलाफ इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान होटल, धर्मशाला और होमस्टे की लगातार जांच की जा रही है। सभी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि हर यात्री की पहचान संबंधी जानकारी दर्ज करें। यदि कोई विदेशी नागरिक रुकता है तो उसकी जानकारी 24 घंटे के भीतर फॉर्म-सी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल पर देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना सूचना विदेशी नागरिकों को ठहराना कानून का उल्लंघन है। यात्रा सीजन में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी
Next: राशिफल 29 मई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.