Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे अल्मोड़ा के 30 खिलाड़ी
  • अल्मोड़ा

राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे अल्मोड़ा के 30 खिलाड़ी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीसरी सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 29 से 31 मई तक ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित लिटिल स्कॉलर्स स्कूल, भल्ला फार्म प्रतापपुर में आयोजित होगी।

डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि खिलाड़ी लंबे समय से प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं। नियमित प्रशिक्षण शिविरों और अभ्यास सत्रों के माध्यम से खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता और फिटनेस को मजबूत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांकर के मार्गदर्शन में खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और महासचिव रविशंकर फर्स्वाण ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

जिला अध्यक्ष एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि राज्य प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पिछले 20 दिनों से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में खिलाड़ियों को फाइटिंग स्किल, तकनीकी अभ्यास, शारीरिक फिटनेस और मानसिक रूप से मजबूत बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन जून में मणिपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। ऐसे में यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में ललित मोहन गैड़ा, काव्यांश बानी, कार्तिकेय पुरोहित, भावेश बेजेठा, रिद्धियांशी बिष्ट, अंशिका बिष्ट, लतिका जमियाल, साक्षी रावल, सांची नेगी, मयंक सिंह गैड़ा, प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलखवाल, शिवाय आर्या, दिव्यांश बानी, अवनि बिष्ट, दीक्षा दांगी, लावण्या चौहान, मानवी बिष्ट, सृष्टि, किरण बाफिला, मानव राठौर, हिमांशु बिष्ट, सौम्य खैर, लक्ष्मी बिष्ट, निष्ठा बोरा, याशिका तिवारी, नीरज बघरी, दीपक कुमार, मुकेश शर्मा और हर्षित बिष्ट शामिल हैं।

कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, उपसचिव अनंत बिष्ट, उपाध्यक्ष किरण जोशी, सदस्य राजेंद्र सिंह राणा और मीरा रायल समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों, खेल पदाधिकारियों और शिक्षाविदों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीप सम्मान यात्रा स्थगित, दिग्विजय बोहरा को दी श्रद्धांजलि
Next: एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.