Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • घोड़ा संचालक ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप
  • उत्तरकाशी

घोड़ा संचालक ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन से जुड़े एक संचालक ने पुलिस कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर घोड़ा-खच्चर संचालकों और मजदूरों ने जानकीचट्टी पुलिस चौकी में पुलिस कर्मी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घोड़ा-खच्चर संचालक दीवान सिंह ने आरोप लगाया कि वह जानकीचट्टी में अपने खच्चर के नंबर आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने बिना किसी कारण उसे डंडा मार दिया जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। दीवान सिंह ने कहा कि घटना की पुष्टि घोड़ा पड़ाव पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। घटना के बाद दीवान सिंह व अन्य घोड़ा-खच्चर संचालक और मजदूर जानकीचट्टी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय निवासी जसपाल परमार, महावीर पंवार समेत अन्य लोगों ने पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और जिला पुलिस प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते मामले का निष्पक्ष समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कुछ दिन पूर्व भी जानकीचट्टी क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें पुलिस कर्मी मजदूर के थपड़ मारते दिखाई दे रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंचल शर्मा ने कहा कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम से वीआईपी ड्यूटी से लौट रहा हूं और जानकीचट्टी चौकी पर पहुंच कर मालूम करके ही कुछ बता पाऊंगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील कर्मी पर कार्रवाई करने की मांग उठाई
Next: कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नो नेटवर्क जोन खत्म करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.