Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सीएसआर फंड से हरिद्वार के 938 सरकारी स्कूलों को मिलेंगी सुविधाएं : मुख्य शिक्षाधिकारी
  • हरिद्वार

सीएसआर फंड से हरिद्वार के 938 सरकारी स्कूलों को मिलेंगी सुविधाएं : मुख्य शिक्षाधिकारी

RNS INDIA NEWS 20/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ आनंद भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार के 938 सरकारी विद्यालयों में 13 अरब के कंपनी सीएसआर फंड से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह विद्यालयों के कायाकल्प नहीं बल्कि जनरेशन का कायाकल्प होगा, जिससे बच्चों क़ो लाभ होगा। यह बात उन्होंने शनिवार को कनखल स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर 16 के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। मुख्य शिक्षाधिकारी ने कहा कि यह विद्यालय सुविधा संपन्न हो गया है। अब यहां बच्चे गतिविधि आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पैनासोनिक और अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय का जो कायाकल्प हुआ है वह न केवल विद्यालय अपितु जनरेशन का कायाकल्प है। उन्होंने करोना काल में शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की तथा उत्कृष्ट कार्य कर रहे विद्यालयों की प्रदर्शनी आयोजित करने क़ो कहा। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यालय स्टाफ पूर्ण मनोयोग से कार्य करे तथा बच्चों क़ो इसका लाभ मिलना चाहिए। सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन पैनासोनिक सौरभ गुप्ता ने कहा कि कंपनी सामाजिक एवं जनोपयोगी कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। हमें ख़ुशी है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैँ। समाजसेवी डॉ मनु शिवपुरी ने भी इस कार्य की प्रशंसा की। अभिप्रेरणा फाउंडेशन के चेयरमैन दीपेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने जिले के अन्य विद्यालयों में भी कंपनी के सहयोग से कार्य किया है। इस विद्यालय में बच्चों के लिए कंप्यूटर कक्ष, प्ले रूम, फर्नीचर, आदि कार्य किये गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व प्रभारी नीरज शर्मा, प्रधानाध्यापिका गीतांजलि शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी, सीएसआर हेड प्रवीण डेविड, सहायक सीएसआर अजित राम आर्य, डॉ. शिवा अग्रवाल, संकुल प्रभारी रमा वैश, राखी कुल, सीमा ठाकुर, पिंकी प्रसाद, मोनिका शर्मा, परमीत कौर, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चा न होने पर पत्नी को मायके भेज की दूसरी शादी
Next: मुनस्यारी ऊनी कार्डिंग प्लांट चार माह से बंद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.