Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-23 at 14.56.42

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास के आगामी 27 मई को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रशासनिक भवन का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, एसडीएम संजय कुमार और कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन में लिफ्ट व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने प्रशासनिक भवन में मूल्यांकन कक्ष के सीटिंग प्लान, मीटिंग हॉल की व्यवस्था और साफ-सफाई को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान ब्रिडकुल के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी, जेई कमलेश नेगी समेत ब्रिडकुल से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काउंसलिंग के बाद नशे की लत से पीड़ित युवक को भेजा नशा मुक्ति केंद्र
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का फ्लैग ऑफ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.