Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • उत्तराखंड की दक्षिणी सीमा के गांवों में चलाया तलाशी अभियान
  • पौड़ी

उत्तराखंड की दक्षिणी सीमा के गांवों में चलाया तलाशी अभियान

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। वन्यजीवों व वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव अपराध ब्यूरो के अलर्ट पर वन विभाग ने उत्तराखंड की दक्षिणी सीमा के गांवों और कालागढ़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली गई। शुक्रवार को कार्बेट व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों व कर्मियों ने संयुक्त रूप से जनपद की उत्तरी व कार्बेट की दक्षिणी सीमा पर सघन गश्त व ग्रामीण क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। धारा, छजमलवाला, कल्लूवाला, लालबाग आदि क्षेत्रों को संवेदनशील माना गया। बाघों की सुरक्षा को लेकर वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने वनों में अलर्ट जारी किया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला के निर्देशों पर कालागढ़ उपखंड की तीन रेंज व अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों की सीमा पर बसे गांव आदि में वन विभाग की टीमों का सशस्त्र चेकिंग एवं तलाशी अभियान जारी है। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटि ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर वनों को आग से बचाने, वन्यजीवों की तस्करों से सुरक्षा आदि को लेकर वनों की सीमा पर बसे गांवों में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान जारी है। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की सीमा पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। इस दौरान कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली, सरत सिंह बिष्ट, सोहन सिंह पटवाल, प्रदीप सिंह, बब्लू सिंह, राहुल सिंह, रितेश कंडपाल व अमानगढ़ के बाकर रजा, फूल सिंह, गौरव कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘आओ हम सब योग करें’ अभियान शुरू, 21 जून तक चलेंगे निःशुल्क योग शिविर
Next: महिलाओं को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.