Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • जोशियाड़ा क्षेत्र में भारत गैस आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान
  • उत्तरकाशी

जोशियाड़ा क्षेत्र में भारत गैस आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। नगर पालिका क्षेत्र के जोशियाड़ा वार्ड संख्या-8 सहित समस्त क्षेत्रों में पिछले लगभग तीन से चार महीनों से भारत गैस की नियमित आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों का कहना है कि घरेलू रसोई गैस की कमी से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक, महंगे और असुविधाजनक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गैस एजेंसी की लापरवाही और आपूर्ति व्यवस्था में गड़बड़ी के चलते लगातार परेशानी बढ़ा रही है। कई परिवारों को समय पर सिलिंडर रिफिल न मिलने से भोजन पकाने तक में कठिनाई हो रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग रांगड़ ने भी पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। इसलिए गैस आपूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द नियमित वितरण व्यवस्था रखी जाए, ताकि जनता को हो रही असुविधा से निजात मिल सके। जिला पूर्ति अधिकारी को दिए ज्ञापन में यशपाल बिष्ट, मनोज रांगड़, जावेद खान, अमृतपाल पोखरियाल आदि के हस्ताक्षर भी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तड़म गांव में वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी जारी
Next: जंगलों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बीडीसी बैठक में सड़क, मुआवजा और अधूरे कार्य उठाए

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदहाल सड़क के गड्ढों का पूजन कर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.