Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तड़म गांव में वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी जारी
  • अल्मोड़ा

तड़म गांव में वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी जारी

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। मोहान वन क्षेत्र के अंतर्गत तड़म ग्राम सभा में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी, गश्त और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीमें गांव में कैंप कर लगातार दिन-रात निगरानी कर रही हैं।

उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए घर-घर जाकर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। साथ ही विद्यालयी बच्चों को सुरक्षित रूप से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भोनखाल तक वन विभाग के वाहन से पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन क्षेत्राधिकारी मोहान के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है। क्षेत्र में सर्च लाइट, फायर उपकरण, वायरलेस सेट और अन्य संसाधनों के माध्यम से लगातार गश्त की जा रही है। गांव में जागरूकता पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं ताकि लोग वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रह सकें।

वन विभाग की ओर से ट्रैप कैमरे, ड्रोन और गश्ती टीमों की सहायता से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। अब तक गांव और आसपास के क्षेत्र में नौ पिंजरे लगाए जा चुके हैं, जिनकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वन्यजीव की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्योगों की जरूरतों के अनुसार होगा शोध, पंतनगर विवि की नई पहल
Next: जोशियाड़ा क्षेत्र में भारत गैस आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.05.09
  • अल्मोड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.