Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जगदीशिला डोली के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत
  • टिहरी

जगदीशिला डोली के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा के गजा और नई टिहरी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में डोली पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं, ढोल-दमाऊं और जयकारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी डोली के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे।पूर्व सीएम रावत ने कहा कि मैं जय सियाराम वाला हूं। गांवों को खुशहाल बनाना सरकारों की जिम्मेदारी है। कहा कि बंदर, सुअर और गुलदार की समस्या भी गांवों में लोगों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। यात्रा के संयोजक पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि लोक संस्कृति और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले 27 वर्षों से विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यात्रा 28 अप्रैल को हरिद्वार से शुरू हुई थी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों और गांवों का भ्रमण करते हुए यात्रा 24वें दिन नई टिहरी पहुंची। उन्होंने बताया कि 25 मई को गंगा दशहरा के अवसर पर भिलंगना ब्लॉक के विशोन पर्वत पर यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, कमल सिंह मेहर, भगवान चंद रमोला, राकेश लांबा, जीतराम भट्ट, जयवीर मियां, शांति प्रसाद भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम विभाग ने किया आगामी 48 घंटों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी
Next: वनाग्नि पर प्रशासन सख्त, पांच थानों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.