Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समस्याओं के समाधान न होने पर हवालबाग क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा
  • अल्मोड़ा

समस्याओं के समाधान न होने पर हवालबाग क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-21 at 18.58.09_11zon

अल्मोड़ा। हवालबाग क्षेत्र पंचायत की बैठक गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बिजली, पानी, सड़क और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई। पूर्व बैठकों में उठाई गई समस्याओं के समाधान नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को घेरा। बैठक शुरू होने से पहले परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने सदन को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी देते हुए बीएलओ को सहयोग करने की अपील की गई, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक में सबसे अधिक मुद्दे पेयजल व्यवस्था को लेकर उठे। तलाड़बाड़ी, देवलीखान, गोलना करड़िया और स्यूरा और भनरगांव के प्रधानों ने गांवों में पानी की समस्या को प्रमुखता से रखा। देवलीखान की प्रधान ने कहा कि यदि जल्द जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह पद से इस्तीफा दे देंगी। कृषि विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन माध्यम से कृषि टूलकिट वितरण प्रणाली पर प्रधानों ने आपत्ति जताई। खाद्य आपूर्ति विभाग से राशन कार्डों में नाम काटे जाने और नई यूनिट नहीं जुड़ने के मामलों को भी सदन में उठाया गया। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर भी जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान अथरबनी ने ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवार और घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन हटाने की मांग दोहराई, लेकिन अधिशासी अभियंता ने शासनादेश का हवाला देते हुए समस्या के समाधान से इनकार कर दिया। ग्राम प्रधान स्यूरा प्रमोद जोशी ने धोतीगाढ़ मोटर मार्ग के डामरीकरण का मुद्दा उठाया। कई प्रधानों ने सड़क निर्माण के दौरान मलबा निस्तारण, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और पीएमजीएसवाई सड़कों से पैदल मार्गों को पहुंचे नुकसान की समस्याएं भी रखीं। बैठक में पंचायतीराज विभाग द्वारा प्रधानों के फंड से कंटीजेंसी राशि काटे जाने का भी विरोध हुआ। बैठक के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी के निधन पर शोक जताया और 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, कुंदन राम, तहसीलदार रवि शाह, बीडीओ एसएस दरियाल, एबीडीओ रमेश कनवाल, कनिष्ठ प्रमुख जानकी नयाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष सुंदर मटियानी, चंद्रिका तिवारी, प्रमोद जोशी, मोहन कनवाल, देवेंद्र मेहरा, प्रदीप पालनी समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशुलोक बैराज टेंडर भुगतान में रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
Next: कुलदीप सिंह हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 16.05.09
  • अल्मोड़ा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.