Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स में डिजिटल बोर्डों पर हिंदी वाक्यों एवं संदेशों का हो रहा प्रसारण
  • देहरादून

एम्स में डिजिटल बोर्डों पर हिंदी वाक्यों एवं संदेशों का हो रहा प्रसारण

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। एम्स ऋषिकेश में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोगों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल शुरू की जा रही है। जिसके तहत संस्थान परिसर में डिजिटल बोर्डों पर हिंदी वाक्यों एवं संदेशों को प्रसारित किया जा रहा है। संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि संस्थान में हिंदी सेल की ओर से संस्थान परिसर में डिजिटल बोर्डों पर हिंदी वाक्यों एवं संदेशों का नियमित प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है। जिससे कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आगंतुकों में हिंदी भाषा के प्रति जनजागरूकता एवं अपनत्व की भावना विकसित हो सके। कहा कि उप निदेशक प्रशासन ले. कर्नल गोपाल मेहरा तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (राजभाषा) मुकेश पाल के नेतृत्व में लगातार हिंदी भाषा जागरूकता को लेकर कार्य किए जा रहे हैं।
हिंदी सेल द्वारा संस्थान में प्रतिदिन व्हाइट बोर्ड पर हिंदी में सुविचार लिखने की नई पहल प्रारंभ की गई है। इस प्रयास का उद्देश्य कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के बीच हिंदी भाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। इसके अतिरिक्त संस्थान के सभी कर्मचारियों को हिंदी में हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा संस्थान के लेटर हेड एवं कार्यालयी मुहरों के मानकीकरण की दिशा में भी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जिससे राजभाषा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। कहा कि एम्स ऋषिकेश राजभाषा हिंदी के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी हिंदी के प्रगामी प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास सततरूप से जारी रखे जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगा छात्रावास
Next: अल्मोड़ा और रानीखेत में जंगल की आग पर फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.