Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगा छात्रावास
  • पौड़ी

कामकाजी महिलाओं को जल्द मिलेगा छात्रावास

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से झंडीचौड़ उत्तरी में 3.60 करोड़ की लागत से कामकाजी महिलाओं के लिए आधुनिक छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मार्च 2025 में उत्तराखंड सरकार ने सात जिलों में निर्भया फंड से आधुनिक महिला छात्रावास बनाने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए झंडीचौड़ उत्तरी में 0.128 हेक्टेयर राजस्व भूमि चयनित की थी। शासन ने महिला छात्रावास के निर्माण के लिए 3.60 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की। कार्यदायी संस्था ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। छात्रावास का निर्माण मई में पूरा होना था लेकिन अभी कुछ कार्य शेष है। विभाग को उम्मीद है कि जून में छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विभाग को यह हस्तांतरित हो जाएगा। छात्रावास का निर्माण होने से दूरदराज से काम की तलाश में आने वाली महिलाओं और दूरस्थ क्षेत्रों से शहर में आकर पढ़ने वाली किशोरियों को रहने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
झंडीचौड़ में 3.60 करोड़ की लागत से प्रस्तावित महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रंगाई, पुताई का काम चल रहा है। जून के अंत तक छात्रावास विभाग को हस्तांतरित होने की उम्मीद है। – देवेंद्र थपलियाल, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं ग्राम्य विकास विभाग पौड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री श्रमिकों का प्रदर्शन
Next: एम्स में डिजिटल बोर्डों पर हिंदी वाक्यों एवं संदेशों का हो रहा प्रसारण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.