Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा और रानीखेत में जंगल की आग पर फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा और रानीखेत में जंगल की आग पर फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं के बीच फायर सर्विस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्रवाई कर कई क्षेत्रों में आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से रिहायशी इलाकों और जंगलों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। मंगलवार रात करीब 11:40 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि सीएमओ कार्यालय के सामने जंगल में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंची फायर सर्विस यूनिट ने देखा कि आग तेजी से आवासीय घरों की ओर बढ़ रही है। फायर सर्विस और वन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर डायल-112 और वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। वहीं रानीखेत में केआरसी ट्रेनिंग सेंटर के पास जंगल में आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन रानीखेत की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग तेजी से फैल रही थी, जिस पर फायर यूनिट ने एमएफई से दो होज फैलाकर बुझाने का कार्य शुरू किया। पानी समाप्त होने पर आर्मी के वाटर बाउजर से वाहन में पानी भरकर दोबारा पंपिंग की गई और आग को पूरी तरह नियंत्रित किया गया। बुधवार सुबह अल्मोड़ा के करबला क्षेत्र स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास जंगल और पेड़ों में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर एमएफई और होजरील की सहायता से आग बुझाई। वहीं बुधवार दोपहर उदयशंकर क्षेत्र स्थित निवेदिता होमस्टे के पास जंगल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में पहुंची टीम ने दो एमएफई से पंपिंग कर अलग-अलग स्थानों से आग बुझाने का अभियान चलाया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर सर्विस अधिकारियों ने लोगों से जंगलों में आग से बचाव के प्रति सतर्क रहने और किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तत्काल फायर स्टेशन या प्रशासन को देने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स में डिजिटल बोर्डों पर हिंदी वाक्यों एवं संदेशों का हो रहा प्रसारण
Next: शेयर में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 4.20 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.