Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बोटब्रो कंपनी पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड

क्रिप्टो निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बोटब्रो कंपनी पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/05/2026
rns featured image new

देहरादून। राज्य में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बोट ब्रो क्रॉस मार्केट माइन क्रिटो कंपनी पर निवेशकों को मोटे मुनाफे का लालच देकर 20 से 25 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन सिंह नेगी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर थाना पुलिस के अनुसार किद्दूवाला निवासी दुर्गा बहादुर गुरुंग की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी नवीन सिंह नेगी ने करीब दो वर्ष पहले कंपनी को पूरी तरह वैध बताते हुए लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया। निवेशकों को हर महीने पांच से दस प्रतिशत तक मुनाफा देने का दावा किया गया था। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया कि छह महीने बाद मूल धन बिना किसी कटौती के वापस मिल जाएगा।

आरोपियों ने निवेशकों से बिजनेस आईडी के नाम पर 10 हजार रुपये तक लाइसेंस शुल्क भी वसूला। पुलिस के अनुसार निवेशकों को जोड़ने के लिए देहरादून के कई होटलों में सेमिनार और ऑनलाइन बैठकें आयोजित की गईं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कंपनी को सुरक्षित निवेश प्लेटफॉर्म बताकर प्रचार किया गया।

पीड़ितों का आरोप है कि शुरुआत में बिहारीगढ़ क्षेत्र में प्लॉट और भविष्य की तारीख वाले चेक देने का भरोसा भी दिया गया, लेकिन बाद में यह सब छलावा साबित हुआ। अक्तूबर 2025 में कंपनी अचानक बंद हो गई, जिसके बाद निवेशकों को ठगी का अहसास हुआ।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में 20 से 25 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है। राज्य स्तर पर यह रकम और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मामले में नवीन सिंह नेगी निवासी सिद्ध विनायक कॉलोनी रायपुर, दीपेश देवरानी निवासी बालावाला, जगपाल सिंह सजवाण निवासी गुलरघाटी, सुरेंद्र प्रसाद कोटवाल निवासी रायपुर, अनिल कुमार परदेशी निवासी चुक्खुमोहल्ला और कमल सिंह रावत निवासी नकरौंदा को आरोपी बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग बेरोजगार बोले- हम पर झूठे मुकदमे दर्ज किए
Next: बच्चे से मारपीट और महिला स्टाफ से अभद्रता की शिकायत पर आयोग सख्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.