Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ज्वालापुर में हुए पथराव में तीन को किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ज्वालापुर में हुए पथराव में तीन को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है जबकि अन्य की पहचान करने में जुट गई है। बुधवार को दो पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए थे और देखते ही देखते पूरे इलाके में ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक चले पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि आसपास के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी। सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग गलियों में छिपकर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर नौशाद, आजम और मुकर्रम निवासी मोहल्ला घोसियान को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी कई बार झगड़ा और पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन हड़पने के लिए बनाए फर्जी दस्तावेज, केस दर्ज
Next: राशिफल 15 मई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.