Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • चंपावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

चंपावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। चंपावत प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी मौजूद रहे। विधायक ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्थाओं और जनता की भावनाओं का सम्मान करती आई है जबकि कांग्रेस के कुछ नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण चमोली, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुषमा देवी, जिला उपाध्यक्ष रोशनी रोथान, जिला मंत्री बबीता नेगी, मंजू धीरवान, कंचन देवी, पार्वती गोस्वामी, शालिनी और अनीता आदि मौजूद रहीं। वहीं कर्णप्रयाग में भी भाजपा महिला मोर्चा ने चंपावत मामले को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट के नेतृत्व में मुख्य बाजार में कांग्रेस का पुतला फूंका गया। कहा कि चंपावत मामला संवेदनशील है जिस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मधु रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा डिमरी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोजनी भंडारी, जिलासू मंडल अध्यक्ष काजल भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा सरोज हटवाल, नगर मंडल महामंत्री कांता रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन में महिला के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अहम दस्तावेज चोरी
Next: दन्या पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 45 वाहन चालकों के चालान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.