

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार करते हुए विकासखंड स्याल्दे के वल्मरा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। रविवार को आयोजित बैठक में शरण सिंह मनराल को अध्यक्ष और दिनेश कुमार को सचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने बताया कि ग्रामीण इकाइयों को मजबूत करने के उद्देश्य से वल्मरा व्यापार मंडल का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में गीता देवी को उपाध्यक्ष और इंदर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। गठन प्रक्रिया पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष स्याल्दे दर्शन जोशी की देखरेख में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यापारियों के संगठन से जुड़ने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, महामंत्री राज कुमार केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पननै, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रकाश जुयाल, तारा दत्त बहुगुणा, नंदा बल्लभ, रमेश फुलारा, पूरन सिंह, चंद्रशेखर, धर्मपाल, हिमांशु मनराल, शेखर बवाड़ी, दुर्गा मनराल समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई।

