Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं कप टेनिस चैंपियनशिप में रामनगर टाईगर्स विजेता
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं कप टेनिस चैंपियनशिप में रामनगर टाईगर्स विजेता

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं कप टेनिस टीम चैंपियनशिप में रामनगर टाईगर्स ने हल्द्वानी चैलेंजर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी और विशिष्ट अतिथि प्रो. अनिल जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में 60 प्लस व्यक्तिगत युगल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में राजेंद्र मेहता और शंकर सती की जोड़ी ने प्रभात मेहरा और बीएमएस बिष्ट को 6-5 से हराया। तीसरे मैच में हल्द्वानी के हेम पांडेय और रजत सती ने रानीखेत के सुमित गोयल और विनोद खुल्बे को 6-2 से मात दी। वहीं सहर्ष पांडेय और हिमांशु तिवारी की जोड़ी ने गौरव पांडेय और अक्षय बिष्ट को 6-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप डबल्स के पहले मुकाबले में रामनगर टाईगर्स के मोहित राठौर और मानस तिवारी ने हेम पांडेय और ललित जोशी को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में नमित तिवारी और प्रखर तिवारी ने हल्द्वानी के रजत सती और हिमांशु तिवारी को 6-4 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में हल्द्वानी के सहर्ष पांडेय और देवेंद्र बिष्ट ने रामनगर की टीम को 6-1 से हराया। इस अवसर पर प्रतियोगिता निदेशक सुमित गोयल, अरविंद साह, गौरव पांडेय, देवेंद्र रावत, हेम कुमार पांडेय, अमर जगाती, बीएमएस बिष्ट, एसडी सती, राघवेंद्र साह और मुकेश कौशिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशनर्स ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति में कटौती पर जताई नाराजगी
Next: महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 70 हजार उड़ाए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.