Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवतियों से रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी
  • देहरादून

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवतियों से रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी

RNS INDIA NEWS 07/05/2026
rns featured image new

देहरादून। रेलवे में सीनियर क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवतियों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को रेलवे अधिकारी बताने वाला युवक तीन महीने तक दोनों युवतियों को दून रेलवे स्टेशन पर ट्रेनिंग भी देता रहा। जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर निवासी अनामिका ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर बताया कि रामपुर मनिहारन निवासी मोहम्मद अहमद ने खुद को रेलवे के सीएंडडब्ल्यू विभाग का इंजीनियर बताया था। आरोपी ने उसे उत्तर रेलवे का कथित पहचान पत्र दिखाया और रेलवे में सीनियर क्लर्क की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि आरोपी ने अनामिका और एक अन्य युवती इशरत से नौकरी के बदले पांच-पांच लाख रुपये तय किए थे। इसमें से वह दो लाख रुपये वसूल चुका था। शेष रकम वेतन शुरू होने के बाद किश्तों में देने की बात कही गई थी।

पीड़िता के अनुसार जनवरी से मार्च 2026 के बीच आरोपी कई बार दोनों युवतियों को दून रेलवे स्टेशन बुलाता रहा। वह उन्हें स्टेशन के एसी वेटिंग हॉल में बैठाकर ट्रेनिंग देने का दावा करता था और इंजन शेड तथा कोच शेड जैसे विभागों में भी लेकर जाता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने छह मई को ज्वाइनिंग का दिन बताया और युवती को स्टेशन बुलाया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी का फोन बंद हो गया। बाद में रेलवे अधिकारियों से जांच कराने पर पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर, पहचान पत्र और क्वार्टर आवंटन से जुड़े सभी दस्तावेज फर्जी हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल में बिना सर्जरी पुराने दर्द का मिलेगा इलाज
Next: चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.