

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान तथा संबद्ध चिकित्सालय में विभिन्न विभागों में रिक्त संकाय पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया गया। साक्षात्कार कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा लिया गया। समिति में निदेशक चिकित्सा शिक्षा तथा सदस्य सचिव एवं प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैंसोड़ा शामिल रहे। संस्थान में प्रोफेसर के आठ, एसोसिएट प्रोफेसर के 40 तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 पद रिक्त हैं। कुल 73 पदों के सापेक्ष आयोजित साक्षात्कार में प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन के लिए एक, फार्माकोलॉजी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए दो, असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी के लिए एक, एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी के लिए एक तथा एसोसिएट प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स के लिए एक अभ्यर्थी सहित कुल सात चिकित्सकों ने संविदा आधारित वॉक इन इंटरव्यू में प्रतिभाग किया।


