Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पेंटर फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका जताई
  • नैनीताल

पेंटर फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका जताई

RNS INDIA NEWS 06/05/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। काठगोदाम थाना क्षेत्र के बिठौरिया में किराये पर रहने वाले एक पेंटर ठेकेदार की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है।मूल रूप से नवाबगंज, बरेली यूपी और हाल बिठौरिया नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय राजेश मौर्य पेशे से पेंटर था और ठेकेदारी भी करता था। वह यहां एक टिनशेड में किराये का कमरा लेकर रहता था। पड़ोस में ही कुछ दूरी पर उनका बड़ा भाई और पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को काफी देर तक राजेश कमरे से बाहर नहीं आया तो बड़ा भाई धमेंद्र मौर्य उसके कमरे की तरफ आया। खिड़की से झांका तो राजेश फंदे पर लटका दिखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि मामला काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र का है। कुछ देर बाद दमुवाढूंगा चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम यहां पहुंची। मृतक के पिता मिही लाल मौर्य का आरोप है कि उनके बेटे के पैर में चोट के निशान हैं। उसके कपड़ों में मिट्टी लगी है, जबकि उसका पेंट से संबंधित काम था। पिता और बड़े भाई ने साजिशन हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि परिजन अगर आरोप लगाकर तहरीर देते हैं तो जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। आसपास के लोगों से भी मामले में पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में हार्ट केयर यूनिट बहाल करने की विधायक ने की मांग
Next: डीएम ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.