Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मोरी में अफीम की खेती की नष्ट, 31 भू-स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी
  • उत्तरकाशी

मोरी में अफीम की खेती की नष्ट, 31 भू-स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन और नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। मोरी क्षेत्र में अफीम की खेती को बड़े पैमाने पर नष्ट किया गया है। कार्रवाई में 31 भू-स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में अभियान चलाया गया। तहसीलदार सरदार सिंह चौहान और थानाध्यक्ष दीपक रावत के नेतृत्व में रविवार को थाना मोरी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पेन्सर के कनुरा तोक में छापे मारे। दुर्गम क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 75 वर्ग मीटर क्षेत्र में उगाई जा रही अवैध अफीम की फसल को मौके पर ही नष्ट किया। अधिकारियों ने पोस्त के डंठलों के सैंपल भी एकत्र किए जिन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए भेजा जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया कि खेती बिना किसी वैध लाइसेंस के की जा रही थी। मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी सघन कार्रवाई जारी रहेगी। संयुक्त टीम में तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, थानाध्यक्ष दीपक रावत, कानूनगो अनिल असवाल, राजस्व उपनिरीक्षक संजय चौहान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में शिक्षकों को मिलेगी अब ऑनलाइन छुट्टी
Next: बारिश और आंधी से गिरे पेड़ों से बाधित मार्ग फायर टीम ने कराया सुचारु

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.