Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संदिग्ध फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 1.17 लाख रुपये
  • ऊधम सिंह नगर

संदिग्ध फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 1.17 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 02/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। व्हाट्सएप पर आई संदिग्ध फाइल डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से 1.17 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव सिटी कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप निवासी आनंद कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक एप्लीकेशन फाइल का मैसेज आया था, जिसे उन्होंने डाउनलोड कर लिया। अगले दिन 17 मार्च को उनके मोबाइल पर एसएमएस आया, जिसमें खाते से 1.17 लाख रुपये कटने की जानकारी मिली। पीड़ित के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से यह रकम निकाल ली। उन्होंने इसकी शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। साथ ही ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजत पदक विजेता यथार्थ देशवाल का डीएम ने किया सम्मान
Next: छात्र-छात्राओं की नाटिका के जरिए श्रम की गरिमा का संदेश दिया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.