Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलपीजी की किल्लत पर कांग्रेस ने उठाई आवाज, केंद्र से तत्काल आपूर्ति बढ़ाने की मांग
  • देहरादून

एलपीजी की किल्लत पर कांग्रेस ने उठाई आवाज, केंद्र से तत्काल आपूर्ति बढ़ाने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय जैन ने उत्तराखंड में एलपीजी गैस की घटती उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री को पत्र भेजकर घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तत्काल बढ़ाने की मांग की है। केंद्र सरकार को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि ईरान संकट के चलते एलपीजी, विशेषकर कॉमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता में कमी आई है, जिससे पूरे प्रदेश में होटल, ढाबा संचालकों और छोटे व्यापारियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है और पर्यटन सीजन भी चरम पर है। ऐसे समय में गैस की कमी से न केवल व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि प्रदेश की आर्थिकी और आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।संजय जैन ने मांग की है कि उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एलपीजी की आपूर्ति को जल्द से जल्द पूर्व स्तर पर बहाल किया जाए। साथ ही, बढ़ती मांग को देखते हुए गैस आपूर्ति में अतिरिक्त वृद्धि की जाए, ताकि यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में भड़के रेड़ी-पटरी व्यापारी, नगर निगम में धरना
Next: मांगें पूरी होने तक डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी, कार्य बहिष्कार से विकास कार्य प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.