Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत चौखुटिया पुलिस ने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोदी और राजकीय इंटर कॉलेज मासी में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टॉफ को जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य के लिए भी नुकसानदायक है। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अनजान लिंक और कॉल से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 और मादक पदार्थों से संबंधित गोपनीय सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी आईडी बनाकर गाली-गलौज, दो भाइयों पर केस
Next: वीआईपी भ्रमण को लेकर जिलेभर में चला सघन चेकिंग अभियान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.