Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की मौजूदगी में बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली,19 फरवरी (आरएनएस)। कोरोना वायरस से निपटने के लिए कोरोनिल नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च कर चुकी बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने यह ऐलान किया। उनके इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय सडक़ और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। बाबा रामदेव का कहना है कि यह दवा डब्लूएचओ द्वारा सर्टिफाइड है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही है। पतंजलि के कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा। उन्होंने दावा किया कि आयुष मंत्रालय ने करोनिल टैबलेट को सहायक दवाई के तौर पर स्वीकार किया। प्रेस वार्ता के दौरान पतंजिल ने कोरोनिल से जुड़े रिसर्च बुक भी जारी की। पतंजलि आयुर्वेद ने ट्वीट कर बताया, गर्व का क्षण! पतंजलि द्वारा कोविड-19 के लिए पहली प्रमाणित दवा की घोषणा कर हमें खुशी हो रही है। बाबा रामदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, योग और आयुर्वेद को हम वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जब हमने कोरोनिल से लाखों लोगों को जीवन देने का काम किया, तो बहुत लोगों ने सवाल किया। लोग शक की निगाहों से देख रहे थे। लेकिन अब वैज्ञानिक रिसर्च के द्वारा हमने इसे दूर कर दिया है।
उन्होंने कहा, भारत में करोड़ों लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसमें हमारे आधुनिक चिकित्सा की पद्धति के अलावा योग और आयुर्वेद की भी है। करोड़ों लोग अपने घरों में काढ़ा पी रहे थे, योग कर रहे थे। रामदेव ने कहा कि कोरोना से लेकर अलग-अलग बीमारियों को लेकर हमने आज वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित ये दवाइयां लॉन्च की हैं।
वहीं कोरोना की नई दवा लॉन्च करने के बाद आजतक से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मुझ पर पिछले तीन दशकों से कितने सवाल उठे हैं, जब मैंने कहा था कि बीमारियों को कंट्रोल नहीं आप खत्म कर सकते हैं, अब सारे सर्टिफिकेशन के साथ हमारे पास 250 से अधिक रिसर्च पेपर है, अकेले कोरोना के ऊपर 25 रिसर्च पेपर है, अब कोई दुनिया में सवाल नहीं उठा सकता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिस्कवरी चैनल की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म में दिखेगा उत्तराखंड का रोमांच
Next: गलवान संघर्ष मामले में चीन ने 5 सैनिकों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.