Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेंशनर्स को इलाज में मिलेगी प्राथमिकता, अस्पतालों में 5 बेड होंगे आरक्षित
  • हरिद्वार

पेंशनर्स को इलाज में मिलेगी प्राथमिकता, अस्पतालों में 5 बेड होंगे आरक्षित

RNS INDIA NEWS 26/04/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने जिले के सभी अस्पतालों को पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को उपचार और जांच में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक अस्पताल में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की। सीएमओ ने यह बात गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की सम्मान सभा में बतौर मुख्य अतिथि कही। मेला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बीपी चौहान ने की, जबकि संचालन महामंत्री जेपी चाहर ने किया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरवी सिंह, मेला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार, रुड़की उप जिला चिकित्सालय के डॉ. एके मिश्रा और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एसके सोनी सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. सोनी ने गर्मी के मौसम में आंखों की देखभाल और बढ़ती उम्र में होने वाले नेत्र रोगों से बचाव पर जानकारी दी। वहीं, जेपी चाहर ने देहरादून में आठवें वेतन आयोग के साथ हुई वार्ता का विवरण देते हुए पेंशन पुनरीक्षण में भेदभाव होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सभा में पेंशनर्स ने स्वास्थ्य सेवाओं और गोल्डन कार्ड की विसंगतियों पर भी चिंता जताई। कार्यक्रम के अंत में चिकित्साधिकारियों का सम्मान किया गया और नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया। इस दौरान रामकुमार अग्रवाल, आरडी अग्रवाल, वीके गुप्ता, एमके अग्रवाल, मंजू सिंह, विजय लक्ष्मी पोखरियाल, शक्ति वत्स, मंजू तिवारी, अनिरुद्ध शर्मा, एसएस चौहान, आरके जोशी, ओपी तिवारी, केडी धीमान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑपरेशन प्रहार के तहत लमगड़ा में सघन सत्यापन, चार ठेकेदारों पर 20 हजार का चालान
Next: डे-केयर संस्था की बैठक में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.