Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जल संरक्षण और स्वच्छता पर समीक्षा
  • अल्मोड़ा

जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जल संरक्षण और स्वच्छता पर समीक्षा

RNS INDIA NEWS 24/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरणीय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सिंचाई विभाग और यूकॉस्ट विज्ञान केंद्र द्वारा कोसी और रामगंगा नदियों के फ्लड प्लेन जोन पर तैयार रिपोर्टों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जल संस्थान ने बख स्थित एसटीपी के कार्यों की जानकारी दी, जबकि पेयजल निगम ने पांडेखोला स्थित एसटीपी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने दोनों एसटीपी के संचालन से जुड़ी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शहर की ड्रेनेज प्रणाली की समीक्षा की गई और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत लीगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। स्वजल विभाग द्वारा सोक पिट निर्माण की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सोमेश्वर क्षेत्र स्थित कोसी और साई नदी के समीप त्रिवेणी घाट परिसर के संचालन और साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना अधिकारी गंगा सुरक्षा समिति रंजीता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 अप्रैल से शुरू होगी उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना
Next: जनगणना ड्यूटी से पूर्व शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.