Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • अल्मोड़ा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

RNS INDIA NEWS 23/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-23 at 18.15.02_11zon

अल्मोड़ा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत अन्य विधेयकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया है। गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर अजय वर्मा ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने और आधी आबादी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान संशोधन, परिसीमन और केंद्र शासित प्रदेश कानून से जुड़े विधेयकों पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण थी, लेकिन विपक्ष ने इसमें रचनात्मक सहयोग नहीं किया। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि महिलाओं की नीति-निर्माण में भागीदारी उनका संवैधानिक अधिकार है और आने वाले समय में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से भी अहम रहेगा।
भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लंबे समय से महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व से वंचित करते रहे हैं और हालिया बहस में यह फिर स्पष्ट हुआ। पार्टी ने विपक्ष के रुख को अलोकतांत्रिक और महिला विरोधी करार देते हुए इसकी निंदा की।
पत्रकार वार्ता में किरण पंत, विनीत बिष्ट, कमला तिवारी, प्रकाश भट्ट, राजीव गुरुरानी, मनीष जोशी और देवेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

इसी पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकार वार्ता की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी प्रस्तावित थी, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद मेयर अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट और अन्य पदाधिकारी वार्ता में शामिल हुए। पत्रकारों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े सवाल पूछे जाने पर कई बिंदुओं पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाने से कार्यक्रम की तैयारी पर सवाल खड़े हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को बाइक देना पड़ा महंगा, वाहन सीज कर 25 हजार का चालान
Next: गंगनहर में नहाते समय युवक बहा, तलाश जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 14.33.15_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.