Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मचारी, निकाला जुलूस
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मचारी, निकाला जुलूस

RNS INDIA NEWS 19/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-19 at 17.53.41

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) की मांग को लेकर जिले के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों ने रैली निकालकर विरोध जताया। कार्यक्रम की शुरुआत रैमजे इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सभा से हुई, जिसके बाद कर्मचारी बाजार होते हुए चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क तक रैली के रूप में पहुंचे। सभा में विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों कर्मचारियों और शिक्षकों ने भाग लिया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्मिकों की मेहनत की कमाई को शेयर बाजार से जोड़ना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने एनपीएस और यूपीएस को कर्मचारियों के लिए नुकसानदेह बताते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। सभा के बाद निकली रैली रैमजे इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा पहुंची। इस दौरान बाजार क्षेत्र में कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। चौघानपाटा में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी और संचालन जिला मंत्री भूपाल चिलवाल ने किया। इस दौरान राजू महरा, कमलेश पांडे, हरेन्द्र रावल, मनोज जोशी, डॉ. धीरेन्द्र पाठक, जगदीश भण्डारी, डीके जोशी, जगदीश बिष्ट, रविशंकर गुसाईं, भारतेन्दु जोशी, दीपशिखा मेलकानी, डॉ. कैलाश डोलिया, नितेश काण्डपाल, संजय भाटिया, दीपक तिवारी, दिगम्बर फुलोरिया, भारतेन्दु पंत, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, जीवन साह, तारा बिष्ट सहित अन्य कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 19 अप्रैल
Next: लक्सर में शीशम की लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा, चालक पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.