Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ करने के लिए मांगी आपत्तियां व सुझाव
  • देहरादून

लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ करने के लिए मांगी आपत्तियां व सुझाव

RNS INDIA NEWS 18/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। अंग्रेजों के नाम पर रखे गए शहरों के नाम परिवर्तन की कवायद एक बार फिर से शुरू हो गई है। इसी क्रम में कैंट बोर्ड ने लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ छावनी किए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। बीती 10 अप्रैल की बोर्ड बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव में 30 दिन के भीतर नाम परिवर्तन के बारे में आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। आपत्ति व सुझाव मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) के नाम से कैंट बोर्ड कार्यालय में लिखित और ईमेल से प्रस्तुत किए जा सकते हैं। छावनी परिषद लैंसडौन के सीईओ हर्षित राज सिंह ने बताया कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत महावीर चक्र 1962 के युद्ध के सम्मान में नागरिकों में देशभक्ति, वीरता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लैंसडौन का नाम परिवर्तन कर जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस बारे में सार्वजनिक सूचनाएं भी प्रकाशित की गई हैं। उन्होंने बताया कि नाम परिवर्तन के बारे में स्थानीय नागरिक व हितधारक 30 दिन के भीतर अपनी आपत्तियां व सुझाव मुख्य अधिशासी अधिकारी के नाम से कैंट बोर्ड कार्यालय में लिखित व ईमेल से प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद आपत्तियों व सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा। नाम परिवर्तन का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, वीरता की भावना को प्रोत्साहित करना है। बीती 10 अप्रैल को पारित यह प्रस्ताव तीन सदस्यों वाली तदर्थ कमेटी की बैठक में पारित हुआ है।
अंग्रेजों व मुगलों के नाम पर रखे गए नामों को बदलने की चल रही कवायद: दरअसल, केंद्र सरकार अंग्रेजों व मुगलों के नामों को बनाए रखने के पक्ष में नहीं है। इसी क्रम में लैंसडौन का नाम परिवर्तन करने के कई प्रस्तावों पर विचार हुआ। पहले इसका पौराणिक नाम कालौडांडा रखने की मांग ने भी जोर पकड़ा। इसके बाद लाट सुबेदार बलभद्र सिंह नेगी और देश के प्रथम सीडीसी जनरल बिपिन रावत के नाम की भी चर्चाएं रही। अब हीरो ऑफ द नेफा 1962 के युद्ध के नायक राइफलमैन जसवंत सिंह रावत महावीर चक्र के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। माना जा रहा है कि लैंसडौन का नाम अब जसवंत गढ़ छावनी हो जाएगा। अलबत्ता, पर्यटन के क्षेत्र में लैंसडौन विश्वभर में विख्यात हो चुका है जिससे व्यापारी, होटल कारोबार व जनप्रतिनिधि भी नाम परिवर्तन के विरोध में मुखर हो रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहाड़ में रोडवेज बसें बढ़ाने का विरोध करेगा रोटेशन
Next: फूलों से सजाए गए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में मंदिर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.