Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • न्यायालय द्वारा निस्तारित मामलों की समीक्षा, अभियोजन मजबूत करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

न्यायालय द्वारा निस्तारित मामलों की समीक्षा, अभियोजन मजबूत करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पिछले तीन माह में न्यायालय द्वारा निस्तारित मामलों की समीक्षा की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान विशेष रूप से उन प्रकरणों पर चर्चा की गई, जिनमें आरोपियों को बरी किया गया है। बैठक का उद्देश्य ऐसे मामलों में रही कमियों का विश्लेषण कर अभियोजन पक्ष को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा, ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके। प्रकरणवार समीक्षा के दौरान साक्ष्य संकलन, विवेचना की गुणवत्ता और न्यायालय में प्रस्तुतिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और विवेचना को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने साक्ष्यों के संकलन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने और मामलों की प्रभावी पैरवी के लिए ठोस रणनीति अपनाने पर जोर दिया, जिससे आरोपियों के बरी होने की घटनाओं में कमी लाई जा सके। बैठक में प्रोग्राम अधिकारी सुनीता भट्ट, डीजीसी क्रिमिनल तथा क्षेत्राधिकारी बलवंत रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विद्यालयों में मॉक ड्रिल, छात्रों को दिया प्रशिक्षण
Next: मुकेश मैठाणी बने तुंगनाथ मंदिर के मठापति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.