Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शैक्षिक व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया प्रेरित
  • अल्मोड़ा

शैक्षिक व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया प्रेरित

RNS INDIA NEWS 16/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सपनों की आशा फाउंडेशन की ओर से ताड़ीखेत क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौनी में शैक्षिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भुवन चंद्र उपाध्याय, गिरीश चंद्र उपाध्याय, प्रधानाचार्य संतोष जोशी, हरीश बिष्ट और प्रेमावती ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चित्रकला और टीम बिल्डिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दंत स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वच्छता और देखभाल के बारे में जानकारी दी। जिन विद्यार्थियों को आगे उपचार की आवश्यकता है, उनके लिए फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के सीईओ कमल लोहानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान संस्था के सलाहकार घनश्याम पंत और मदन पांडेय ने भी विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं को समझने का प्रयास किया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेडिंग और गायक दिलजीत को बुलाने का झांसा देकर कारोबारी से 1.07 करोड़ की ठगी
Next: मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 17.10.03_11zon
  • अल्मोड़ा

चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.