Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नारी शक्ति से सुरक्षित होंगी चारधाम की यात्रा : बत्रा
  • देहरादून

नारी शक्ति से सुरक्षित होंगी चारधाम की यात्रा : बत्रा

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने ‘नारी शक्ति’ पर भरोसा जताया है। बुधवार को ‘नारी शक्ति– सड़क सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम में परिवहन क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के साहस और कौशल को सराहा गया। राजपुर रोड स्थित होटल में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा जैसे बड़े आयोजन में महिलाओं की भागीदारी केवल सहभागिता नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के आने से परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी। विशिष्ट अतिथि एवं उद्यमी मनीषा बत्रा ने कहा कि परिवहन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है। संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने विश्वास दिलाया कि विभाग महिला चालकों को विशेष प्रशिक्षण और सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में लगभग 120 महिला अधिकारी और कर्मचारी प्रवर्तन कार्यों में दिन-रात सक्रिय हैं। इस अवसर पर आरटीओ डॉ. अनीता चमोला, रश्मि पंत, एल्विन रॉक्सी, अंजुलिका शर्मा, अमिता सियानी, नीता भंडारी, सुरेखा, रुकसाना सहित परिवहन विभाग की महिला प्रवर्तन टीम मौजूद रही।इन महिला सारथियों का हुआ सम्मानपरिवहन क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाली ऑटो चालक बीना, गुलिस्ता, रानू, सैना, ड्राइविंग प्रशिक्षु बीना नेगी, प्रीति सूर्य, मैनेजर मोनिका और रोडवेज (हिल डिपो) की चालक-परिचालक साक्षी शर्मा, इरा, सीमा, विभा, मंजू, सुनीता, गोदंबरी और गीता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम में हरिद्वार की दस कंपनियों को बस संचालन में मिली जगह
Next: राज्य में बनेंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, 1000 छात्रों को लैपटॉप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.