Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भतौरा गांव में रेडक्रॉस ने स्वास्थ्य जांच के साथ राहत सामग्री की वितरित
  • अल्मोड़ा

भतौरा गांव में रेडक्रॉस ने स्वास्थ्य जांच के साथ राहत सामग्री की वितरित

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 17.19.29_11zon

अल्मोड़ा। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आपदा और आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के क्रम में द्वाराहाट क्षेत्र के ग्राम भतौरा (बिन्ता) में चिकित्सा एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टर जे.सी. दुर्गापाल ने ग्रामीणों को आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आंखें जीवन का अनमोल उपहार हैं और गर्मी के मौसम में धूल से बचाव के लिए समय-समय पर ठंडे पानी से आंखें धोना चाहिए। उन्होंने आंखों के कुछ सरल व्यायाम भी बताए। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा ने गर्मी में ताजा भोजन करने, स्वच्छ जल पीने और नियमित व्यायाम करने पर जोर दिया। उन्होंने हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए दैनिक पैदल चलने की सलाह दी। कार्यक्रम में सोसाइटी के राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने रक्तदान के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान सोसाइटी की ओर से जरूरतमंदों को 15 कंबल, 15 तिरपाल, 10 आंखों के चश्मे और 2 बर्तन सेट वितरित किए गए। सरपंच कमला कैड़ा ने सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कार्यक्रम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ रक्तदान के महत्व को भी समझने का अवसर मिला। शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन आशीष वर्मा, डॉक्टर जे.सी. दुर्गापाल, राज्य उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, सदस्य अनूप साह, सरपंच कमला कैड़ा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 17 चालकों के चालान
Next: दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल का अल्मोड़ा में भव्य जुलूस के साथ स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.