Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस लाइन में करियर काउंसलिंग गोष्ठी, बच्चों को दिए सफलता के टिप्स
  • अल्मोड़ा

पुलिस लाइन में करियर काउंसलिंग गोष्ठी, बच्चों को दिए सफलता के टिप्स

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं रेंज की पहल के तहत पुलिस लाइन अल्मोड़ा में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद के पुलिस परिवारों के बच्चे शामिल हुए। गोष्ठी में दिल्ली से आए विशेषज्ञ काउंसलरों ने आधुनिक रोजगार के अवसरों, विषय चयन की महत्ता और परीक्षा कौशल विकास पर विस्तार से जानकारी दी। काउंसलिंग सत्र के दौरान बच्चों की रुचि और क्षमता के आधार पर उन्हें उपयुक्त करियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने सफल व्यक्तियों के उदाहरण देते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पण, सुनियोजित तैयारी और सकारात्मक सोच के महत्व को बताया। इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह ने अभिभावकों से संवाद करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक माहौल देने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी। काउंसलिंग टीम का नेतृत्व राजीव मिश्रा ने किया, जबकि देवेंद्र राणा, नित्या द्विवेदी, योजना, सुभाष कांडपाल और निरुपम नौडियाल ने भी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में काउंसलिंग टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लीज नवीनीकरण न कर डेमेज चार्ज वसूलने का विरोध
Next: साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक खाते का खुलासा, 82 से अधिक शिकायतें सामने आईं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.