Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं
  • अल्मोड़ा

जन मिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सुनी समस्याएं

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 16.54.20

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला क्षेत्र में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। कार्यक्रम के दौरान आगर रोलकुडी, भूलखर्कवाल, बछुराडी, नाकोट और रसियारा गांवों के ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया निर्माण, खेतों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, राशन कार्ड, बिजली व्यवस्था और पेयजल से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण के लिए 18 अप्रैल को सोमेश्वर में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आगर रोलकुडी में पंचायत भवन की चारदीवारी, नदी पर पुलिया और मंदिर मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। भूलखर्कवाल और बछुराडी में पेयजल टैंक और सीसी मार्ग निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत की गई। नाकोट गांव में श्मशान घाट पर स्नानागार और सीसी सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के साथ ही गोलज्यू देवता मंदिर के विकास के लिए भी बजट देने की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि सोमेश्वर सब स्टेशन में अतिरिक्त ग्रिड शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी, जिससे क्षेत्र में बिजली समस्या का समाधान हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एडीबी के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं पर मंथन, मॉडल स्किल सेंटर बनाने के निर्देश
Next: उत्तराखंड में 69 काउंटर पर होगा तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.