Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया सफाई अभियान
  • उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

RNS INDIA NEWS 05/04/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। यमुनोत्री धाम में विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 30 क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया। कूड़ा पिछले दो-तीन वर्षों से धाम व आसपास के क्षेत्रों में जमा था। नमामि यमुने स्वच्छता मिशन के तहत सीएआईएमएस होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट कोटद्वार से आए दीपक नेगी, अमित खर्ती सहित देहरादून से आए युवाओं ने स्थानीय युवाओं में शामिल अनोज उनियाल, ममलेश, निखिल रावत विक्की, मनीष और जय कृष्णा आदि ने यमुनोत्री धाम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही एकत्रित किए गए कूड़े को खच्चरों कर माध्यम से जानकीचट्टी पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकारी व गैर-सरकारी स्तर पर हर वर्ष सफाई और कूड़ा निस्तारण के नाम पर बजट खर्च किया जाता है। वहीं, जमीनी हकीकत इसके उलट है। धाम क्षेत्र में बीते दो-तीन सालों से कूड़ा जमा हो रहा है। इसमें से कुछ कूड़ा यमुना नदी में बह जाता है और कुछ को जला दिया जाता है। इससे नदी के उद्गम स्थल से ही यमुना के प्रदूषित होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। युवाओं ने प्रशासन से अपील की है कि कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Next: राशिफल 06 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.