Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार का आतंक, घर की चौखट से बच्ची को उठा ले गया, मौत
  • पौड़ी

गुलदार का आतंक, घर की चौखट से बच्ची को उठा ले गया, मौत

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

कोटद्वार। पोखड़ा ब्लॉक के भतकोट गांव में गुलदार के हमले में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात की है, जब बच्ची घर की चौखट पर खाना खा रही थी। तभी अचानक गुलदार ने उसे उठाकर जंगल की ओर खींच लिया। करीब दो घंटे बाद बच्ची का क्षत-विक्षत शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर मिला।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे वनकर्मियों और पुलिस के सामने हंगामा किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए देर रात तक शव नहीं उठने दिया। शुक्रवार सुबह अधिकारियों के पहुंचने के बाद घर के पास ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।

इस घटना से भतकोट सहित आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मृतक बच्ची का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए शूटर तैनात करने की मांग की है। वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास दो पिंजरे, 10 कैमरा ट्रैप और दो सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। साथ ही दो विशेष टीमें बनाकर गश्त शुरू कर दी गई है।

वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने या जरूरत पड़ने पर ट्रैंकुलाइज अथवा शूट करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र के कई स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डांडा-बनवाला मार्ग बदहाल, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे ग्रामीण
Next: गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.