Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नाई-कार चालक विवाद में कैंची से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

नाई-कार चालक विवाद में कैंची से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/04/2026
rns featured image new


पौड़ी।
जिला मुख्यालय में पुराने जेल गदेरे के पास एक दुकान के बाहर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार का शीशा नाई के हाथ से टकराने के बाद शुरू हुए विवाद में नाई ने कैंची से हमला कर चालक को घायल कर दिया।

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए, जहां काफी देर तक हंगामा हुआ। कुछ लोग एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ मारा। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें समेट लीं। बाद में कुछ महिलाओं द्वारा भी दुकान में तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस ने मामले में अब्दुल राऊफ, मुज्जमिल, मोहम्मद जायद और मोहम्मद आकिफ, सभी निवासी अपर बाजार, को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर तुषार बोरा ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कला संकाय परिषद की बैठक में विभिन्न पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
Next: डीएम ने हिमाद्रि हैंडलूम का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.