Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में बढ़ते अपराधों के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

देहरादून में बढ़ते अपराधों के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल ने दून में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार से शहर को अपराध मुक्त बनाने की मांग की। शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ ने लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध द्रोण चौक में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया। कचहरी स्थित उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यालय में एकत्रित हुए पदाधिकारियों ने एक स्वर में देहरादून को अपराध मुक्त बनाने की मांग की । उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने कहा कि दून के शांत वातावरण में सुनियोजित तरीके से अराजकता का माहौल बना कर अपराधिक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। लगातार बढ़ती घटनाएं इसके उदाहरण हैं। कहा कि फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी की हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है । टोडरिया ने कहा कि कमजोर भू कानून होने के कारण ही अन्य राज्यों के अपराधी जमीन लेकर उत्तराखंड के नागरिक बन कर इस राज्य में ही गम्भीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। कहा कि जल्द ही सशक्त भू कानून लागू किया जाए। उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल कैलाश देवरानी ने कहा कि एक पूर्व सैनिक की तड़के सरेआम हत्या निंदनीय है। जिस ब्रिगेडियर को सरहद में दुश्मनों की गोलियां छू भी नहीं उनको अपने ही प्रदेश में बाहरी अराजक तत्वों द्वारा गोली मार के उनकी हत्या कर दी । कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। अगर जल्द ही इस राज्य में अपराधों में रोकथाम नहीं लगेगी तो उत्तराखंड क्रांति दल जनता को लामबंद कर बड़ा आंदोलन करेगा।इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल सुनील कोटनाला,केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल पुंडीर,महामंत्री चंद्रमोहन गढ़िया, मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी दिनेश पंत, सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य पान सिंह रावत,लताफत हुसैन,केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल,संगठन मंत्री रविन्द्र ममगांई,महामंत्री राजेश्वरी रावत,नैना लखेड़ा,ऊषा रमोला, राकेश नेगी,कपिल रावत,नमन चंदोला,प्रेम पडियार आदि मौजूद थे ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा मार्ग पर 200 स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी तैनात, हर वक्त तैनात रहेंगी 12 एंबुलेंस
Next: रेड क्रॉस बैठक में जनहित के कई फैसले, सीपीआर प्रशिक्षण और शव वाहन खरीदने पर सहमति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
  • सेवा, सुशासन एवं समर्पण की थीम के साथ सेवा पखवाड़े का हुआ भव्य शुभारंभ
  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.