Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के तहत 45 दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के तहत 45 दिन में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-02 at 15.50.31_11zon

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी अंशुल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं के टीकाकरण के लिए विभागीय टीमों का सहयोग करें, ताकि इस संक्रामक रोग से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को 45 दिन की अवधि में हर हाल में पूरा किया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान 2 अप्रैल से 16 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 88 टीकाकरण दलों के माध्यम से जनपद के सभी गांवों और वार्डों में बड़े पशुओं (गौवंश और भैंस) के आठवें चरण तथा छोटे पशुओं (भेड़-बकरी) के चौथे चरण में टीकाकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. आर्या, डॉ. अमृता सिंह, डॉ. पैनी आर्या, डॉ. कमल दुर्गापाल और महेश चन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने किया कुम्भ मेला की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण
Next: नशा विरोधी अभियान में दो तस्कर गिरफ्तार, 3.43 लाख की स्मैक बरामद

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.