Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लच्छीवाला पुल के नीचे मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति
  • देहरादून

लच्छीवाला पुल के नीचे मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। लच्छीवाला पुल के नीचे बने उपमार्ग की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग द्वारा केवल एक गड्ढे में मिट्टी भरकर काम समाप्त कर दिया गया, जबकि शेष मार्ग आज भी गड्ढों से भरा हुआ है। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह उपमार्ग डोईवाला और देहरादून को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके कई वर्षों से इस मार्ग की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी ने कहा कि बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है। दोपहिया वाहन सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग हर बार अस्थायी समाधान कर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह पम्मी राज ने कहा कि केवल मिट्टी डालकर गड्ढा भरना किसी भी तरह से स्थायी समाधान नहीं है। कुछ ही दिनों में मिट्टी बैठ जाती है और वही गड्ढा फिर उभर आता है। स्थानीय निवासियों ने पूरे उपमार्ग की पक्की सड़क और उचित जल निकासी व्यवस्था की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा में बेहतर काम करने वाले डीएम बंसल समेत अधिकारी सम्मानित
Next: यूटिलिटी पलटने के कारण बिखरे सामान में रपटने से स्कूटी सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.