Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मांगें पूरी होने तक डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी, कार्य बहिष्कार से विकास कार्य प्रभावित
  • अल्मोड़ा

मांगें पूरी होने तक डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी, कार्य बहिष्कार से विकास कार्य प्रभावित

RNS INDIA NEWS 01/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-01 at 15.27.01_11zon

अल्मोड़ा। जनपद में डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल बुधवार को दसवें दिन भी जारी रही और अभियंताओं ने मांगें पूरी होने तक कार्य से विरत रहने का एलान किया है। अल्मोड़ा में शक्ति सदन में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और ग्रामीण निर्माण विभाग सहित विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए।

बैठक में अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के समाधान तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय दोहराया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रमुख मांगों में समयबद्ध एसीपी के तहत 5400, 6600 और 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। धरना-प्रदर्शन में दीपक मटियाली, ललित शर्मा, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, ललित मोहन बिष्ट, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल सहित अन्य अभियंता मौजूद रहे।

इधर रानीखेत में लो०नि०वि० विश्राम गृह में आयोजित बैठक में अभियंताओं ने कार्यों का बहिष्कार कर रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता हरीश सिंह और संचालन ललित सिंह सिराड़ी ने किया। इस दौरान गौरव पंत, कुन्दन सिंह, जे.सी. पाण्डेय, बी.एन. पाण्डेय और जयपाल सिंह तोमर सहित अन्य अभियंता उपस्थित रहे।

भिकियासैंण में भी पेयजल निगम परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया। इस दौरान महेन्द्र कुमार, अंकित कुमार नेगी, अमित कुमार, विवेक पाठक, परवेज जहां, अरविन्द सिंह, दीपक पाण्डेय, मो. फराज, जोगेन्द्र सिंह, चन्दन सिंह और दिनेश नाथ सहित अन्य अभियंता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलपीजी की किल्लत पर कांग्रेस ने उठाई आवाज, केंद्र से तत्काल आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Next: रानीखेत कोतवाली ने केंद्रीय विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.