Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी 36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

RNS INDIA NEWS 31/03/2026
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद के विकास को गति देने के लिए 36.83 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 7.12 करोड़ रुपये की लागत वाली चार योजनाओं का लोकार्पण और 29.71 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से चम्पावत के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचेगा और जनपद तेजी से आदर्श जनपद के रूप में स्थापित होगा। इस दौरान गांधी चौक में स्थापित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भी अनावरण किया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है, जो प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने का संकल्प इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनपद में 117 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से गोलज्यू कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित किया गया है, वहीं 5 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 57 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा साइंस सेंटर बच्चों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा। शारदा कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लोहाघाट में 257 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माणाधीन है। इसके अलावा भारत-नेपाल सीमा पर ड्राई पोर्ट और 8.99 करोड़ रुपये की लागत से वृद्धाश्रम का निर्माण भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीर सैनिकों, वीर नारियों और पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्याम नारायण पांडे, आनंद सिंह अधिकारी, गोविंद सामंत, प्रेमा पांडेय, गोविंद वर्मा, अंचला बोहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती और विकास शाह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स का मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान
Next: सोशल मीडिया पर न्यूज कंटेंट शेयर करने वालों पर भी लागू हो सकते हैं नए नियम, केंद्र का संशोधन प्रस्ताव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मेरगांव में वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर, 629 लोगों को मिला लाभ
  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.