Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओवरटेकिंग विवाद में चली गोली, मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति की मौत
  • देहरादून

ओवरटेकिंग विवाद में चली गोली, मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति की मौत

RNS INDIA NEWS 30/03/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। दो कार सवारों के बीच हुई फायरिंग की चपेट में आकर मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6:50 बजे जोहड़ी गांव क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड स्थित मालसी के पास दिल्ली नंबर की एक फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो कार सवारों के बीच वाहन को पास देने को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया और उसे रोकने का प्रयास करते हुए टायरों पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फायरिंग के बाद फॉर्च्यूनर कार जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने कार में सवार लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पूरे जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक को गोली दुर्घटनावश लगी, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण पर पुलिस की सख्ती, सड़क घेरने पर ठेकेदार के खिलाफ चालान
Next: हाईवे के चिह्नित खतरनाक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.