Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/03/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार को एक बार फिर अंकिता न्याय यात्रा संघर्ष मंच ने मोर्चा खोल दिया। मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की उत्तराखंड में एंट्री बैन करने की मांग की। रविवार को संघर्ष मंच से जुड़े कार्यकर्ता ऋषिकेश के कोयलघाटी में एकत्रित हुए। जहां से जुलूस की शक्ल में वह विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास की ओर बढ़े। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले ही विधायक की कॉलोनी के मुख्य गेट को बंद कर दिया था। आवास तक पहुंचने में नाकाम रहने पर प्रदर्शनकारियों ने गेट के बाहर ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान मंच के सदस्यों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए भाजपा नेतृत्व और स्थानीय विधायक पर तीखे प्रहार किए। मांग की है कि भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को उत्तराखंड राज्य में प्रवेश न करने दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। मंच ने विधायक से इस पूरे मामले में जनता से झूठ बोलने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। मौके पर मोहित डिमरी, संदीप भंडारी, सुरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।जनता को भ्रमित करने का प्रयास:ताजेंद्रऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास घेराव को उनके पूर्व जनसम्पर्क अधिकारी ताजेंदर नेगी ने पूरी तरह से फ्लॉप शो करार दिया है। ताजेंदर नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा कि अंकिता न्याय संघर्ष समिति के लोग ऋषिकेश के विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास घेराव की तैयारी काफी समय से की जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद 10 से 15 लोग भी इकट्ठा नहीं हो पाए, जिससे स्पष्ट है कि जनता इन मुद्दा विहीन बातों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों को नजरअंदाज कर कुछ लोग केवल राजनीति करने में लगे हैं, लेकिन जनता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामलीला मंच से कुमाऊनी में दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
Next: पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए उत्तरकाशी को स्कॉच अवार्ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.