Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में रात में हुड़दंग करने वालों पर सख्ती, 288 लोगों से पूछताछ, 71 गिरफ्तार
  • देहरादून

देहरादून में रात में हुड़दंग करने वालों पर सख्ती, 288 लोगों से पूछताछ, 71 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/03/2026
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। शहर में युवकों के रात में अनावश्यक रूप से घूमने, हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों पर अब पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। प्रेमनगर क्षेत्र में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र यदि रात में समूह बनाकर घूमते, हुड़दंग करते या किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजकर ऐसे छात्रों के खिलाफ संस्थागत कार्रवाई भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के तहत बुधवार रात 288 लोगों से पूछताछ की गई, जिनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। इनमें 99 लोगों का पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान कर 49,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

दिव्यांशु हत्याकांड के बाद शहर में “ऑपरेशन नाइट वॉच” चलाया जा रहा है। इसके तहत रात में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। मंगलवार और बुधवार रात अभियान के दौरान 71 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके 21 चारपहिया और 50 दोपहिया वाहनों को सीज किया गया।

इसके अलावा हूटर का अवैध उपयोग, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के मामलों में 12 अन्य वाहनों को भी सीज किया गया। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक-कार की भिड़ंत में खटीमा के दो युवकों की मौत
Next: जंगल की आग पर फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.