Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुलिस ने गांजा तस्कर को रामनगर से किया गिरफ्तार
  • पौड़ी

पुलिस ने गांजा तस्कर को रामनगर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/03/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने पूर्व में रिखणीखाल मार्ग से बरामद 89.81 किलोग्राम गांजा प्रकरण में फरार चल रहे तस्कर को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अब तक छह नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि उनके व सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर के नेतृत्व में गत 12 मार्च को कोतवाली पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम ने रिखणीखाल मार्ग पर दो संदिग्ध वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। वाहन चालक यशवंत सिंह व लव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मुख्य नशा तस्कर महिपाल सिंह, मुरादाबाद के ही बिट्टू सैनी, नंदानगर, जनपद चमोली, उत्तराखंड निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कोतवाल ने बताया कि मामले में संलिप्त नशा तस्करों को गांजा बेचने वाला एक अन्य आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की सक्रियता के बाद फरार आरोपी रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू निवासी सारसो, पोस्ट सरायखेत, जनपद अल्मोड़ा को मंगलवार को रामनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन व एक कार बरामद की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने लॉ यूनिवर्सिटी की जमीन खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया
Next: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के दोषियों को तीन वर्ष की कैद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.